मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := यंगर सोशल वेलफेयर क्लब के युवा सदस्यों ने शनिवार रात को मां भगवती का पहला विशाल जागरण लाल चंद धर्मशाला में आयोजन करवाया। जिसमें भजन गायकों ने मां भगवती का भजनों के माध्यम से गुणगान किया। जागरण में समाज सेवी देवप्रिय त्यागी ने डीसी संदीप हंस के साथ ज्योत प्रज्जवलित की। जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। देवप्रिय त्यागी ने माँ भगवती का आशीर्वाद लेने के बाद कहा कि हमें सत्य के ग्रहण करने और असत्य को छोड़ने में सर्वदा उद्यत रहना चाहिए। सब काम हमें धर्मानुसार अर्थात सत्य और असत्य को विचार करके करने चाहिए। संसार का उपकार करना इस समाज का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए अर्थात शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक उन्नति करना। भाजपा ज़िला अध्यक्ष विनय शर्मा ने धार्मिक आयोजन के प्रति लोगो की आस्था को नमन किया और मोगा सुख समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर समाजसेवी नवदीप गुप्ता,भाजपा जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल गर्ग, सोनी मंगला, दिनेश गर्ग, बंटू जैसवाल, ओमप्रकाश, प्रदीप गर्ग, संजीव अग्गरवाल मौजूद थे।