मोगा : 06 सितम्बर [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := पंजाब में प्रवासी परिवारों को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने की पहल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार को छोटी घल कलां रोड पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी परिवारों ने पार्टी की सदस्यता हासिल की और सभी में व्यापक उत्साह दिखा। लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की रीतियों-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता देवप्रिय त्यागी ने कहा कि वो उत्तर प्रदेश से आए लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे और उनकी समस्यओं का समाधान करेंगे। देवप्रिय त्यागी ने कहा कि पिछले 7 साल का इतिहास देखें तो भाजपा जो अपने घोषणा पत्र में लिखती है वो पूरा भी करती है। यह सरकार जुमलो की सरकार नही, गरीबो के हितों की रक्षा करने वाली सरकार है।
भाजपा जिला अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा सरकार आवास, शौचालय, बिजली, सड़क, पानी हर घर-घर तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। हर छोटी-बड़ी बस्तियों को एक दूसरे के साथ जोड़ने की पहल की जा रही है। राष्ट्रहित में भी भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर ऐतिहासिक कार्य किया।
देवप्रिय त्यागी ने सभी प्रवासियों को आश्वासन दिया कि जल्दी उत्तरप्रदेश वेलफेयर सोसाइटी और बिहार वेलफेयर सोसायटी का गठन होगा ताकी सभी प्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिलें और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो।