कलेक्टर ने सक्ती के आस-पास प्रशासनिक और विभागीय कार्यालयों के लिए विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

 जांजगीर-चांपा,07 सितंबर, 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सक्ती को नया जिला बनाए जाने की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा द्वारा जिला मुख्यालय सक्ती से प्रशासनिक कामकाज के निपटारे के लिए भवन सहित आधारभूत बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की पहल शुरू कर दी है।
     कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज  नए प्रस्तावित जिला सक्ती के लिए प्रशासनिक सहित अन्य जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों भवन निर्माण के लिए सक्ती के आस-पास विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम जेठा – भोथीडीह, नंदौर खुर्द, नंदेली वन विद्यालय आदि का सघन निरीक्षण किया। कलेक्टर ने एसडीएम सुश्री रेना ज़मील से अन्य संभावित स्थलों के संबंध में चर्चा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम को राजस्व रिकार्ड के अनुसार प्रस्तावित भूमि की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने  कहा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री डडसेना सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में 1,182 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 225 सामुदायिक वन अधिकार पत्र और 18 सामुदायिक वन संसाधन पत्र जारी

Tue Sep 7 , 2021
जांजगीर-चांपा, 07 सितंबर, 2021/ छत्तीसगढ़ जनजाति बाहुल्य राज्य है। राज्य की कुल जनसंख्या का 32 प्रतिशत से अधिक संख्या जनजातियों की है। प्रदेश में निवासरत अनुसूचित जनजातियां जल, जंगल, जमीन से नैसर्गिक तथा परंपरागत रूप से सदियों से जुड़ी रही है और अपनी सांस्कृतिक पहचान के रूप में इनकी रक्षा […]

You May Like

Breaking News

advertisement