आज़मगढ़:राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 1 से 7 सितम्बर चलेगा स्वास्थ्य पोषण अभियान डा: डीडी सिंह

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 1 से 7 सितम्बर चलेगा स्वास्थ्य पोषण अभियान डा: डीडी सिंह

आजमगढ़|राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत आज चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी पर पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि भोजन केवल भूख शांत करने के लिए ही नहीं करना चाहिए। भोजन से शरीर को दिन भर काम करने के लिए ऊर्जा मिलती है। यही नहीं, शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है, लेकिन होता यह है कि हम भागदौड़ भरी जिंदगी में दौड़ते भागते नाश्ता करते हैँ। टाइम बेटाइम खाना खाते है। यानी कुल मिलाकर मकसद केवल पेट भरना ही होता है। लेकिन जरुरी यह है कि आप अपनी डाइट में कुछ बातो का अवश्य ध्यान रखे, तभी आप सेहतमंद रहेंगे।
एक से सात सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है, जिससे कि लोग अपने खानपान में पौष्टिक चीजे शामिल करें।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि यदि थोडा सा ध्यान दिया जाये तो हम अपने रोज के आहार को पौष्टिक बना सकते हैं। नाश्ता हमारा सबसे महत्वपूर्ण मील होता है। नाश्ते में कार्बोहायड्रेट जैसे दलिया, सूजी का चीला, रोटी या पराठा, सब्जी लेना चाहिए। इसके अलावा प्रोटीन के लिए यदि अंडा खाते हो तो अंडा ले सकते हैं। यदि नही खाते हों तो अंकुरित दाल या चने व पनीर को शामिल करें। भुना चना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। नाश्ते में एक मौसमी फल को भी अवश्य शामिल करें। डॉ. डी.डी. सिंह बताते हैं कि दोपहर के भोजन में रोटी, चावल, दाल, सब्जी व रायते के साथ सलाद को अवश्य शामिल करना चाहिए। ध्यान रहे कि सलाद के लिए सब्जियों को अच्छी तरह से धोएं। रात का खाना हल्का लेना चाहिए। खाने के बाद सोने से पहले दूध अवश्य लेना चाहिए।
डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि प्रत्येक 3 घण्टे के अंतराल पर शार्ट मील (बिस्कुट, छाछ, फल आदि) अवश्य लेना चाहिए। अर्थात 100 से 150 कैलोरी लेना सेहत के लिए फायदेमन्द रहता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:आजमगढ़ में मुख्तार गैंग के गुर्गे की स्कार्पियो जब्त

Tue Sep 7 , 2021
गैंगेस्टर मामले में जिले की पुलिस ने की कार्यवाई, SP सुधीर सिंह बोले लगातार चलता रहेगा अभियान आजमगढ़:-जिले में लगातार मुख्तार गिरोह के विरूद्ध अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत मुख्तार के गुर्गे श्याम बाबू पासी की पत्नी के नाम दर्ज स्कार्पियो को जब्त कर लिया गया है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement