गैंगेस्टर मामले में जिले की पुलिस ने की कार्यवाई, SP सुधीर सिंह बोले लगातार चलता रहेगा अभियान
आजमगढ़:-जिले में लगातार मुख्तार गिरोह के विरूद्ध अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत मुख्तार के गुर्गे श्याम बाबू पासी की पत्नी के नाम दर्ज स्कार्पियो को जब्त कर लिया गया है। मुख्तार के गुर्गों के खिलाफ लगातार कार्यवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत लगातार संपत्ति जब्त की जा रही है। जिले के तरवां थाना क्षेत्र में दर्ज मुख्तार गिरोह के खिलाफ मामले में श्याम बाबू पासी भी शामिल था। और इस समय जेल में है।SP का कहना है कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। इसके साथ ही जिले में मुख्तार की संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।