अभाविप का सदस्य बनना छात्रों के लिए सौभाग्य की बात
फारबिसगंज (अररिया)से मो माजिद
राष्ट्र पुननिर्माण के व्यापक संदर्भ में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद है जो राजनीतिक दल से ऊपर उठकर कार्य करता है। वर्ष के 365 दिन छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिए हमेशा तैयार रहता है। अभाविप का सदस्य बनना छात्रों के लिए सौभाग्य की बात है। यह बाते जिला प्रमुख डा. संजीव कुमार ने कही। वे अभाविप के कल होने वाले अधिकतम अभियान दिवस के संबंध में भी बोले। ज्ञातव्य हो कि विधार्थी परिषद् का यह सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू हुआ है जो कि 15 सितंबर तक चलेगा।
अभाविप के जिला संयोजक आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सदस्यता संगठन का महापर्व अभियान है। विद्यार्थी परिषद पुरे अररिया जिला में 10 हजार छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। 8 सितंबर को अधिकतम सदस्यता दिवस मनाया जायेगा इसके लिए अररिया जिले के सभी इकाई पूर्ण रूप से तैयारी में लगी हुई है। जिला सदस्यता अभियान प्रमुख शिवम साह ने कहा कि जिले के विभिन्न कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में सदस्या अभियान को लेकर स्टॉल लगाया जाएगा। फारबिसगंज नगर ईकाई सदस्यता प्रमुख सानू यादव और कॉलेज सदस्यता प्रमुख अभिषेक झा ने कहा कि अभाविप जैसे संगठन जुड़िए ताकि आम छात्र इससे जुड़कर अपने व्यक्तित्व व समाज के प्रति आने वाले दिनों में नए कीर्तिमान स्थापित कर सके।