केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल की छात्राओं को ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की स्मृति में प्रदान की गई छात्रवृति

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं को चार हजार रुपए की नकद छात्रवृति प्रदान।

कुरुक्षेत्र, 9 सितम्बर :- देशभर में श्री जयराम संस्थाओं के संस्थापक ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की स्मृति में श्री जयराम शिक्षण संस्थान की छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल की प्रिंसीपल अंजू अग्रवाल ने बताया कि परम पूज्य देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाज्ञानी एवं समाजसेवी महापुरुष थे। उन्होंने सारा जीवन संस्कृति एवं संस्कृति के संरक्षण, नारी शिक्षा, नारी उत्थान एवं धर्मार्थ कार्यों में व्यतीत किया। उनका लक्ष्य महिलाओं एवं बच्चियों को शिक्षित कर स्वावलम्बी बनाना था। इसी उद्देश्य को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में स्कूलों एवं कन्या महाविद्यालयों की स्थापना की गई। वर्तमान में जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी अपने परम पूज्य गुरु द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके सपनों को अपनी कर्तव्यनिष्ठा से साकार कर रहे हैं। प्रिंसीपल ने बताया कि प्रतिवर्ष पूज्य गुरु देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की याद में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं को चार हजार रुपए नकद छात्रवृति प्रदान की जाती है। अंजू अग्रवाल ने बताया कि इसी कड़ी में श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल की 12 वीं की छात्रा यशिका ( विज्ञान संकाय ), आशा (कॉमर्स) एवं मुस्कान सैनी (कला संकाय) को चार हजार रुपए की छात्रवृति प्रदान की गई। इसी प्रकार श्री जयराम शिक्षण संस्थान के अंतर्गत आने वाले देश के अन्य स्कूलों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में भी छात्रवृतियां प्रदान की गई।
छात्रवृति हासिल करने वाली छात्राएं प्रिंसीपल के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सरस्वती नदी के प्राचीन इतिहास के पाठ्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए कमेटी गठित

Thu Sep 9 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 नई शिक्षा नीति 2020 के तहत् अगले शैक्षणिक सत्र से आरम्भ होगा कोर्स। कुरुक्षेत्र, 9 सितम्बर :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सरस्वती नदी के प्राचीनतम इतिहास को लेकर पाठ्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए कमेटी गठित की गई है। अब कुवि […]

You May Like

Breaking News

advertisement