बिहार:नानी के घर नेपाल जा रही बच्ची की मौत, माँ गम्भीर

नानी के घर नेपाल जा रही बच्ची की मौत, माँ गम्भीर

अररिया संवाददाता

अररिया (जोकीहाट)आरती कुमारी ढेड़ वर्ष पिता शम्भू ततमा की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
मृतक की माँ शांति देवी पति शंभू शर्मा को डॉक्टर जावेद अनवर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
जोकीहाट (अररिया)
जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी दलमलपुर पीडब्लूडी मार्ग मटियारी अकबाल घर के सामने शुक्रवार को खाद लदे ट्रेक्टर व बाइक में भीषण टक्कर होने से बाइक पर सवार माँ बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गए। छोटी बच्ची आरती कुमारी ढेड़ वर्ष तड़प तड़प कर घटना स्थल पर ही मर गई। वही गम्भीर स्थिति में शांति देवी 26वर्ष पति शंभू तत्मा ग्राम चकई गम्भीर रूप से घायल हो गए । स्थानी लोगो ने आननफानन में मृतक बच्ची के माँ शांति को इलाज के लिए रेफ़रल अस्प्ताल जोकीहाट भेजा, जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जावेद अनवर ने आरती कुमारी को मृत घोषित कर दिया। घायल मां शांति देवी का प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। चकई गांव के समाजिक कार्यकता व स्वास्थ्य कर्मी चन्देश्वर यादव ने बताया कि मृतक व उनकी
माँ शांति देवी अपने बच्चे को लेकर नेपाल मायके जा रही थी मटियारी के पास खाद लदे ट्रेक्टर के टक्कर से बेटी की मौत हो गई। माँ घायल अवस्था मे गम्भीर हालत है, जिस का इलाज जारी है। सड़क दुघटना की खबर सुन कर जोकीहाट अंचल अधिकारी अशोक कुमार ठाकुर, रेफ़रल अस्प्ताल जोकीहाट पहुचे, घटना पर दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात कही ।
घटना की सूचना पर जोकीहाट थाना अध्यक्ष धन श्याम कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची, जहाँ आक्रोशित लोगों को शांत कराया। वही सअनि अरुण कुमार झा ने बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक की माँ को बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर भेजा गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया चौठचंद्र पर्व चांद की पूजा कर लोगो ने किया प्रसाद ग्रहण

Sat Sep 11 , 2021
हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया चौठचंद्र पर्व चांद की पूजा कर लोगो ने किया प्रसाद ग्रहण फारबिसगंज (अररिया)से मो माजिद चंद्रमा देखकर पूजा करने के साथ ही फारबिसगंज समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में हर्षोल्लास के साथ चौठचंद्र पर्व मनाया गया।भादो महीने के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी को मनाये जाने वाले पर्व को मिथिला में चौठचंद्र कहते हैं। इस पर्व को शाम में फल के साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement