उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया चौरचन पर्व।
नरपतगंज (अररिया)से मो माजिद
चाँद को दिखने के बाद पूजा अर्चना करने के साथ ही नरपतगंज के समूचे क्षेत्र में चौठचन्द्र पर्व मनाया गया। इस पर्व को शाम में चन्द्रमा को देखने के बाद प्रसादों के साथ अरग दिया जाता है। पूजा में केला, सेब, ठेकुआ, पूड़ी, मिठाई, दही आदि पकवानों को चढ़ाया जाता है। लोग विधी विधान के साथ इस पर्व को मनाते हैं एवं पूरे परिवार के साथ अरग दिया जाता है, तब उसके बाद एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया जाता है।