आने वाले विधानसभा चुनाव में तेल कर देगा भाजपा का खेल प्रधब मिश्रा
“यूपी,जालौन कोंच-देश में बढ़ती महंगाई से लोग परेशान है और केन्द्र व प्रदेश सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में बुरी तरह फैल हो गयी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार का तेल ही खेल कर देगा क्योंकि सरसों के तेल से लेकर डीजल पेट्रोल के दामों में बेतहाशा बृद्धि कर दी गयी है। यह बात कांग्रेस नगर अध्यक्ष कोंच प्रधव मिश्रा ने अपने आवास पर कही। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रधव मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर बिल्कुल ही नियंत्रण नहीं कर पा रही है। जिसके फलस्वरूप हर सामग्री महंगी नहीं बल्कि बहुत मंहगी है। उंन्होने कहा कि अगले वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार के लिए महंगाई से निपटना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार का खेल करने के लिए तेल ही काफी है। उन्होंने कहा कि आज डीजल पर पेट्रोल अपना शतक मारने के लिए तैयार है तो वहीं कई जगह तो डीजल पेट्रोल शतक मारकर बैटिंग कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जो खाने वाला सरसों का तेल अभी कुछ साल पहले 60-70 हुआ करता था आज वह 190 रुपया किलो है और अपने दोहरे शतक को बेताब है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से फैल हो गयी है। प्रधव मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले कहा था कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन कहाँ गए वह अच्छे दिन, इससे अच्छे तो दिन पहले ही थे कि कम से कम महंगाई नियंत्रण में तो थी, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, सरसों का तेल, खाद्यान्न सामग्री, गैस सिलेंडर सहित सभी कुछ बिल्कुल ही सस्ता था लेकिन जैसे ही भाजपा सरकार केन्द्र व प्रदेश में बनी तो मंहगाई ने सुरसा की मुंह की तरह पैर पसारे। उन्होंने कहा कोरोनकाल में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर दवाएं बांटी जबकि भाजपा सरकार लोगों को ऑक्सीजन तक उपलब्ध नहीं करा सकी उन्होंने कहा bjp सरकारी हर मोर्चे पर बिफल हुई हैं