हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 – 91877
छाया – वीना गर्ग।
कुरुक्षेत्र 12 सितंबर :- महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। इन पुरस्कारों के लिए इच्छुक महिलाएं जिला स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में 18 अक्टूबर तक अपना आवेदन जमा करवा सकती है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी नीतू रानी ने कहा कि हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार में इन्दिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपये, कल्पना चावला शौर्य व बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए, लाईफ-टाईम अचीवर्स अवार्ड के लिए 51 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एएनएम /नर्स / महिला एमपीडब्ल्यू, महिला खिलाड़ी, साक्षर महिला समूह सदस्य, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा महिला उद्यमियों को 21-21 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए योग्यताएं व शर्ते के लिए विभाग की वैबसाईट डब्लयूसीडीएचआरवाई.जीओवी.ईन पर जानकारी ली जा सकती है।