अनिल कुमार वर्मा सपा के प्रदेश सचिव बनाए गए
मेहनगर आजमगढ़।
मेहनगर तहसील संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा को समाजवादी पार्टी ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाया गया है।
उनकी यह नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति एंव सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर की गयी है।
उनकी नियुक्ति की सूचना प्राप्त होते ही मेहनगर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। श्री वर्मा को क्षेत्रीय नागरिकों और पत्रकारों ने ने बधाईयाँ प्रेषित की हैं।