फारबिसगंज काँलेज मे मना गया हिन्दी दिवस
अररिया संवाददाता
फारबिसगंज (अररिया),
हिंदी दिवस के अवसर पर फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज के बीईडी प्रभाग में हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी दिवस मनाने के लिए B. कोऑर्डिनेटर डॉ सुधांशु शेखर झा, एचओडी प्रभात विपिन कुमार सिंह, शाहनवाज आलम, संतोष कुमार झा, संजीव कुमार सिंह, ललित कुमार झा, प्रोफेसर आरपी मौर्य, प्रोफेसर कला संस्कृति राजेश कुमार आदि ने हिंदी दिवस पर अपने अपने विचार प्रकट किए। वहीं छात्र छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिंदी दिवस पर अपने विचारों को प्रकट किया। जिसमें अंशु कुमारी हिंदी की दुर्दशा, मंटू कुमार हिंदी परेशान है, अमित कुमार भाषण सिंह की एक कविता, बबलू की संस्कृत की लाडली और हरे कृष्ण, अभिमन्यु, आशीष कुमार झा, रितेश, गुंजा, सुमन, मनीषा कुमारी, आशीष झा, राजीव कुमार, देवेंद्र, फरहान, शाहनवाज, अनिल राहुल, मंटू, अमित, चिंकी, श्वेता, डॉ कमल देव, प्रोफेसर आनंद शंकर भी उपस्थित थे। संचालन नीतीश कुमार के द्वारा किया गया। शिक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें सम्मानित किया।