बिहार:पोषण परामर्श केंद्र का हुआ उद्घाटन

पोषण परामर्श केंद्र का हुआ उद्घाटन।

जोकीहाट से मो माजिद

जोकीहाट (अररिया)बाल विकास परियोजना कार्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर गतिविधिया की गई।
क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए बुधवार को प्रखंड स्तरीय पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन सीडीपीओ डॉ चाँदनी कुमारी, प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. शैलन्दर कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सीडीपीओ डॉ चाँदनी कुमारी ने कहा कि क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से जोर-शोर से तैयारी चल रही है। जिस में हम सभो की भागीदारी की जरूरत है। सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाते हैं।
आंगनबाड़ी परामर्श केंद्र से पोषण के प्रति जागरूकता ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को किया जा रहा है। माता पिता अपने बच्चों को बेहतर पोषाहार व उनमें कुपोषण की स्थिति के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
सीडीपीओ ने यह भी कहा कि पोषण परामर्श केंद्र से जानकारी लेकर महिलाएं अपने घर की रसोई में पौष्टिक आहार बनाकर कुपोषण को दूर भगाने में मदद करेंगी। वही बिटीओ मासूम रेजा महिला पर्यवेक्षिका ने
रंगोली बनाकर उसमें पोषण के पांच सूत्रों के साथ मुख्य रूप से 17 सितम्बर को होने वाले कोविड 19 वैक्सीनेशन महाअभियान के बारे में जागरुक किया। मौके पर बीटीओ मासूम रेजा,सहित महिला पर्यवेक्षिका एव आईसीडीएस कर्मी मौजूद थे |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी डॉ पीयूष प्रभाजी सहवर्ती साध्वी वृंद के सानिध्य में विकास महोत्सव का भव्य कार्यक्रम सानंद संपन्न

Wed Sep 15 , 2021
आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी डॉ पीयूष प्रभाजी सहवर्ती साध्वी वृंद के सानिध्य में विकास महोत्सव का भव्य कार्यक्रम सानंद संपन्न फारबिसगंज से मो माजिद फारबिसगंज (अररिया)तेरापंथ भवन में विराजित श्वेतांबर तेरापंथ के 11 वें आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी डॉ पीयूष प्रभाजी सहवर्ती […]

You May Like

advertisement