हत्या के 5 अभियुक्त को पूर्णिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्णिया सवांदाता अनिल सिंह
पूर्णियाँ: पुलिस अधीक्षक श्री दया शंकर (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार पूर्णिया पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानाक्षेत्रों से हत्याकांड के 05 अभियुक्तों को गिरफ्त किया गया है।रुपौली थाना कांड संख्या-113/19 में हत्या और आर्म्स एक्ट के अभियुक्त गणेश पासवान को गिरफ्तार किया गया हैं। वही टीकापट्टी थाना कांड संख्या 64/21 में आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त बमबम कुमार उर्फ बमरी उम्र 22 वर्ष पिता कारू मंडल साकिन – सपहा वार्ड नंबर 08 थाना- टीकापट्टी जिला-पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं
इसके अलावे के.नगर थाना कांड संख्या -481/ 19 का अभियुक्त संतोष यादव को गिरफ्तार किया गया है। यह भी हत्याकांड का अभियुक्त है।जलालगढ़ पुलिस ने भी थाना कांड संख्या- 33/21 धारा – 302/34 भा द वि के प्राथमिकी अभियुक्त मरान कुरी पति चेतन हेम्बरम साकिन पिपरपांती संथाली टोला को गिरफ्तार किया गया।
अनगढ़ पुलिस ने थाना कांड संख्या-22/21के हत्या का प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद आलम पे0- यूनुस साकिन पीरगाछी थाना-अनगढ़ जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया है|इस विशेष अभियान के दौरान 03 अजमानतीय वारंटी को के.हाट थाना द्वारा एवं एक स्थाई वारंटी को सरसी थानां द्वारा गिरफ्तार किया गया।