पंजाब: कैप्टन मुख्यमंत्री अमनिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से दे दिया इस्तीफा अमनिंदर सिंह ने राजभवन पहुंच कर राज्य पाल बनवारी लाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ ही उनके मंत्री मंडल ने भी इस्तीफा सौप दिया है। वह 20 विधायकों और अधिकतम पंजाब के सांसदो के साथ राजभवन पहुंचे है। इसके बाद राजभवन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि पिछले कुछ दिनोंमें तीसरी बार यह हुआ है। इसमें वह अपमानित महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुबह ही इस्तीफा देने का फैसला कर लिया था। और इसकी जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी दे दी थी। इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए कैप्टन अमनिंदर सिंह ने कहा कि जिस पर आला कमान का भरोसा है उसे पंजाब का अगला मुख्यमंत्री बनाएं। मुझे ऐसा लगा कि उन्हे मुझ पर भरोसा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अभी कांग्रेस में ही है। और भविष्य में आनेग वाले समय में फैसला का फैसला देखेंगे। कांग्रेस विधायक दलो की बैठक होगी और माना जा रहा है कि उसमें विधायक दल का नेता का चुनाव किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि पंजाब के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश रावत चंडीगढ़ पहुंच गये हैं। आपसी खींचतान के बीच हाईकमान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमनिंदर सिंह को हटाने को तैयार हो गया था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कैप्टन अमनिंदर सिंह से इस्तीफा देने को कहा। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट
Next Post
जालौन:धन्यवाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व जिला पंचायत अध्यक्ष घन श्याम अनुरागी जिनके प्रयास से बची कदौरा क्षेत्रीय किसान की जान
Sun Sep 19 , 2021
You May Like
-
2 years ago
बिहार:विश्व कविता दिवस मनाया गया
-
3 years ago
मसीहा बने दीपक बल्यूटिया