पोखर में डूबने से एक मजदूर की मौत
फारबिसगंज (अररिया) से मो माजिद
फारबिसगंज प्रखंड के पिपरा पंचायत बैजनाथपुर में रविवार को पोखर में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई मृतक रामदेव मंडल उम्र लगभग 55 वर्ष पिता स्वर्गीय कदम लाल मंडल बैजनाथपुर वार्ड संख्या 2 का निवासी बताया जाता है। पोखर में डूबने के बाद मजदूर को स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा निकालकर अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज लाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ आशुतोष कुमार ने मृत घोषित कर दिया। घटना के संदर्भ में अस्पताल में मौजूद मुखिया दीपचंद साह, रामदेव मंडल, अरुण सिंह, पिंटू मंडल, राकेश मंडल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि घर के बगल में ही एक पोखर मौजूद है। मृतक कामदेव मंडल रास्ते से जा रहा था संतुलन बिगड़ने के कारण पोखर में गिर गया जिसके कारण उसकी डूबकर मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने निकाला और अस्पताल पहुंचाया है। मृतक के 3 पुत्र हैं मृतक मधुर स्वभाव का व्यक्ति था। अचानक हुए हादसे से ग्रामीणों में शोक है।