दुखद:- 8 साल की मासूम को घर से उठा ले गया बाघ,
परिवार मातम में,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक
पिथौरागढ़ :जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर मिली है। यहां के पाटा बजेटी वार्ड के एक घर से तेंदुआ एक 8 साल की मासूम बच्ची को उठा ले गया। घटना के बाद ग्रामीण मासूम की खोजबीन में रातभर जुटे रहे। आज तड़के तीन बजे उसका शव बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात मानसी (8) पुत्री पुष्कर राम घर के अंदर थी। इस दौरान बाहर घात लगाए बैठा तेंदुआ घर के अंदर घुसा और बच्ची को उठा ले गया। भाई ने शोर मचाने पर बजेटी के ग्रामीण एकत्रित हो गए और सर्च लाइट और हथियारों के साथ बच्ची को ढूंढने में जुट गए। देर रात तक मासूम का पता नहीं चल पाया था।
सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला, वन रेंजर डीसी जोशी भी मौके पर पहुंच गए थे। रातभर गांव के लोग बच्ची को ढूंढने रहे। आज तड़के तीन बजे गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर बच्ची का शव झाङियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से मासूम के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं स्थानीय लोग भी इस घटना से दहशत में आ गए है।