हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
कुरूक्षेत्र, 20 सितम्बर :- गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा रविवार सायं गुदगुदी टाईमपास के सदस्य कमल अरोड़ा के निमन्त्रण पर रेड रोड स्थित हारट्रॉन वर्कस्टेशन (साईं इन्फोटेक) में टी-विद गुदगुदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए संस्थापक सदस्य अवनी गुप्ता ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौली गौड़ की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम किया गया। बताया गया कि अक्टूबर माह में समूह के दो वर्ष संपन्न होने जा रहे हैं जिसके उपलक्ष्य में पारिवारिक मिलन समारोह किया जाएगा। कार्यक्रम में मां शाकंभरी देवी सेवक मंडल के इंचार्ज देसराज भटनागर द्वारा मधुर भजन बंदे तेरा जीवन यूं ही पल-पल बीता जाए,जैसे नदी का बहता पानी लौट कर फिर ना आए… सुनाया गया।वहीं,गुदगुदी सुपरफास्ट इंचार्ज सुनील अंगीरस द्वारा सुनाया गया गीत हंसते- हंसते कट जाएं रस्ते, जिन्दगी यूं ही चलती रहे….सराहा गया। अवनी ने बताया कि गुदगुदी ग्रुपों के प्रशंसकों की मांग को देखते हुए 2 अन्य मनोरंजक ग्रुप गुदगुदी रोडवेज- लाफ्टरनगर और गुदगुदी ट्रांसपोर्ट कम्पनी भी शीघ्र शुरू किए जाएंगे।कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने कुशलक्षेम वार्ता के साथ-साथ सभी ग्रुपों को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया करके सुझाव भी दिए। गुदगुदी जंक्शन द्वारा प्रत्येक माह टीम सदस्यों के लिए मासिक बैठक,सभी सदस्यों के परिचय के लिए परिचय सम्मेलन व 15-20 सदस्यों की मंत्रणा हेतु टी-विद गुदगुदी कार्यक्रम किया जाता है। जिसके सार्थक परिणाम मिल रहे हैं।सभी सदस्य एक दूसरे से परिचित हो रहे हैं साथ ही आपसी भाईचारा भी मजबूत हो रहा है। अगला टी विद गुदगुदी कार्यक्रम पिहोवा, लाडवा व शाहाबाद मारकण्डा में होगा।कार्यक्रम में संरक्षक एवं विश्लेषक जितेंद्र बंसल,सुनील अंगीरस, देसराज भटनागर, कमल अरोड़ा,अनुष्का अरोड़ा, विवेक भारद्वाज, शिवाय शर्मा,मनीष जिंदल, श्याम जुनेजा, पुनीत गर्ग, कमल सचदेवा,राजकुमार धीमान, अंकुर गर्ग, अजय चड्ढा, मनोज अरोड़ा, रूद्र कुमार गुप्ता व ईशपाल चौहान इत्यादि शामिल रहे।