हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर जिला प्रभारी व सह प्रभारियों की नियुक्ति की।
भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कार्यकर्ताओं की बैठक में की चर्चा।
कुरुक्षेत्र 21 सितंबर :- भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर जिला प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है और बकायदा कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए डयूटी भी लगाई गई है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी मंगलवार को देर सायं सैक्टर 17 भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने जिला प्रभारियों व सह-प्रभारियों लोकसभा निगरानी कमेटी के संयोजक धर्मवीर डागर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर मिर्जापुर, रविन्द्र सांगवान, शकुंतला शर्मा, कैलाशो सैनी, देवन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री सुशील राणा, सुनील चन्द्रभान पुर, श्याम लाल जांगड़ा, जगदीप सांगवान, ओ बी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जसविन्द्र बहादुर पुरा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा, सतबीर मंगोली, जिला उपाध्यक्ष आनुमाल्यान, धीरज वालिया, जिला सचिव रामकिशन दुआ, आईं टी प्रमुख विक्रम शर्मा, कृष्ण गोपाल, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कवातरा सह मीडिया प्रभारी अक्षय नंदा से चर्चा की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूप रेखा तैयार की है।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह करें ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। भाजपा की तरफ से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य और उद्देश्य तभी सफल होगा जब समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने उत्तर गतिविधियों के लिए श्यामलाल जांगडा, सुनील चौधरी को पर्यावरण गतिविधियां, धीरज वालिया, जगदीप सांगवान स्वास्थ्य सम्बंधी गतिविधियां, रूबल शर्मा, रामकृष्ण दुआ सेवा गतिविधियां, कैलाश सैनी, अनु प्रचार गतिविधियां, धर्मवीर डागर, जसविन्द्र सिंह मीडिया पैनल गतिविधियां, विनित क्वातरा व अक्षय नंदा सोशल मीडिया गतिविधियां, विक्रम शर्मा,कृष्ण गोपाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं के लिए अन्य डयूटियां लगाई है।