अभ्यास वर्ग के लिए अभाविप का जत्था बेगूसराय रवाना
फारबिसगंज से मो माजिद
फारबिसगंज(अररिया)सूबे बिहार के बेगूसराय में प्रस्तावित अभाविप का प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग में शामिल होने हेतु मंगलवार को अररिया जिले से दर्जनों की संख्या में अभाविप कार्यकर्ताओं ने फारबिसगंज से कुच किया। विधार्थी परिषद का यह अभ्यास वर्ग 21, 22 व 23 सितम्बर को तक चलेगा। अभाविप नगर मंत्री शिवम साह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकताओ को तिलक लगा कर ट्रेन से रवाना किया गया। वहीं
मौके पर मौजूद अभाविप अररिया के जिला संयोजक आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि 21, 22 व 23 सितम्बर को बेगूसराय में प्रदेश अभ्यास पूर्व से तय की गई थी। अभ्यास वर्ग में तीन दिनों के दौरान कई सत्रो में संगठनात्मक रूप रेखा व उसके उद्देश्य, लक्ष्य की गहनता पूर्वक जानकारी दी जाएगी। आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि अभाविप राष्ट्रवादी छात्र संगठन है। वर्ग में जाने वाले छात्र कार्यकर्ता को रवानगी करते हुए कई गगन भेदी नारे भी लगाए गये। जिसमें विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे शामिल हैं। इस मौके पर नगर सहमंत्री विशाल कुमार, कार्यालय मंत्री ऋतिक कुमार, प्रिन्स कश्यप, आयुष भगत, अनिकेत कुमार, अनुपम साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।