बिहार:पीएम के जन्मोत्सव पर विधायक ने किया पौधरोपण खैरखां के महेशमुड़ी में लगाए गए 71 फलदार पौधे

पीएम के जन्मोत्सव पर विधायक ने किया पौधरोपण खैरखां के महेशमुड़ी में लगाए गए 71 फलदार पौधे

अररिया संवाददाता

फारबिसगंज(अररिया)सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मोत्सव पर खवासपुर मंडल के खैरखां पंचायत के महेशमुड़ी गांव में 71 फलदार पौधों का पौधरोपण किया गया। उक्त पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में फारबिसगंज भाजपा विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने शिरकत कर फलदार वृक्ष लगाया। इस कार्यक्रम अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने की। जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता बीमल सिंह, नगर अध्यक्ष रजत सिंह, मनोज झा, मंडल अध्यक्ष विपिन मेहता, विनोद पैक, मृत्युंजय झा, अवधेश विश्वास, नरेश विश्वास, अमित निराला, दिलीप दास, रविन्द्र दास, धीरेन दास, सूर्यानंद दास सहित कई कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक विद्यासागर केसरी ने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान देश भर में पार्टी के नेताओं की ओर से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है उसी के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर 71 फलदार एवं छायादार पौधों को लगाया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन में लोगों की भीड़

Wed Sep 22 , 2021
पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन में लोगों की भीड़ अररिया संवाददाता अररिया।मंगलवार को पंचायत चुनाव के पांचवे दिन विभिन्न पंचायतो से अलग अलग पदों के लिए 884  उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इनमें मुखिया पद के लिए 63, सरपंच पद के लिए 50, पंचायत समिति […]

You May Like

advertisement