आज़मगढ़:भाजपा का झूठ जनता को बताना है सपा की सरकार लाना है

भाजपा का झूठ जनता को बताना है सपा की सरकार लाना है।

आओ बूथ के पास चौपाल करें

आजमगढ़। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम ’’आओ बूथ के पास चौपाल करें दिनांक 22 सितम्बर 2021 को जनपद के मुबारकपुर, सगड़ी व सदर में चौपाल लगाकर बूथ कमेटी, सेक्टर, ब्लाक व विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ बैठकर चुनावी चर्चा किया।
आज दिनांक 23 सितम्बर 2021 को सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने ग्रैण्ड एस0आर0 होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सपा का संगठन चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि छात्रों, नौजवानों, किसानों एवं गरीबों ने ठाना है, सपा सरकार बनाना है। भाजपा झूठ पर झूठ बोलती जा रही है। उन्होंने चुनाव के दौरान गुण्डाराज, भ्रष्टाचार समाप्त करने व मॅहगाई कम करने तथा 70 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने की बात संकल्प पत्र में किया था। लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अपराध बढ़ गये हैं। लड़कियां स्कूल जाने पर डरती है। हिन्दू की बात करने वाले बड़बोले योगी की सरकार में साधू, संत भी सुरक्षित नहीं है। मॅहगाई की मार से जनता कराह रही है। विकास का कोई काम नहीं हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी अपनी जनसभाओं में मॅहगाई, बेरोजगारी व किसानों की समस्याओं पर नहीं बोल रहे बल्कि समाज में नफरत की बात करते हैं। उनके पास विकास की बात करने का कोई मुद्दा नहीं है। सन् 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनना तय है। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव उपस्थित रहे।

बाइट :- प्रदीप तिवारी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन का मनाया गया स्थापना दिवस

Fri Sep 24 , 2021
ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन का मनाया गया स्थापना दिवस आजमगढ़। ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन का स्थापना दिवस गुरूवार को नेहरू हाल के सभागार में मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

You May Like

advertisement