कुपोषण मुक्ति हेतु पुरूषों की भागीदारी के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित

  जांजगीर-चांपा, 24 सितंबर, 2021/  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 01 से 30 सितम्बर  तक किया जा रहा है। नवागढ़ परियोजना के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं द्वारा पोषण से संबंधित जन जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं। कुपोषण मुक्ति में पुरूषों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के लिए निरंतर गृह भेंट जनसंपर्क व सम्मेलन किया जा रहा है। इसके माध्यम से हितग्राहियों व उनके घर के पुरूष सदस्यों को पोषण अभियान से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास जारी है।     परियोजना अधिकारी नवागढ़ ने बताया कि पोषण माह के दौरान पोषण वाटिका का महत्व बताया गया। पौष्टिक सब्जियां, फल दायक पौधे, जड़ी बुटियां, बंजर भूमि, छतों मे पोषण वाटिका का बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पोषण वाटिका मे मौसमी फल एवं सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। बच्चों, एनीमिक महिलाओं, गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार में वाटिका से प्राप्त सब्जी, फल का उपयोग भोजन एवं नाश्ते मे किया जा रहा है। इससे बच्चों/महिलाओं को ताजी सब्जी, भाजी व स्थानीय फल उपलब्ध हो रहे हैं। हरी ताजी सब्जियों से पोषण स्तर मे सुधार आता है। एनीमिया को दूर कर हिमोग्लोबिन की वृद्धि मे सहायता मिली।     जांजगीर परियोजना अंतर्गत सेक्टर गौद के आगनबाड़ी मे पोषण माह के प्रथम सप्ताह मे साईकल रैली का आयोजन कर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। दूसरे सप्ताह मे योग गतिविधियों का आयोजन और मेहंदी प्रतियोगिता, एनीमिया कैम्प का आयोजन किया गया। गर्भवती माताओं के लिए पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीसरे सप्ताह मे स्थानीय भोज्य पदार्थ, सब्जियों, परंपरागत व्यंजनो के संबंध मे जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम चलाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन द्वारा गृह भेंट कर पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिसमें स्वच्छता, पौष्टीक आहार तैयार करने की विधि बच्चो व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धार्मिक स्थानों ,सभाओं और पूजा स्थलों में भी अधिकतम 150 लोगों की अनुमति

Fri Sep 24 , 2021
   जांजगीर-चांपा, 24 सितंबर, 2021/ जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला  द्वारा जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव, रोकथाम और आमजनों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंधात्मक आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी संशोधित आदेश में आमजनों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए निर्धारित मानक संचालन […]

You May Like

advertisement