भ्रमण टीम ने किया निरीक्षण
सिकटी (अररिया) संवाददाता
पुर्णिया जिले से आए जिला मत्स्य पदाधिकारी लाल बहादुर साफी के नेतृत्व में पुर्णिया व किशनगंज से आए 30-30 की संख्या में मत्स्यजीवी मत्स्य पालन भ्रमण दर्शन कार्यक्रम के तहत पूरी टीम भुतहा गांव पहुंची। जहां जिला मत्स्य पदाधिकारी लाल बहादुर साफी ने सभी मत्स्यजीवीयों को नई तकनीक से मत्स्य पालन की जानकारी दी। जिसमें मुख्य रूप से बायोफ्लॉक तकनीक, रंगीन मछली का संवर्द्धन करवाने व उत्पादन करवाने, मत्स्य हैचरी से बच्चों का उत्पादन सहित गहरे पानी में केन लगाकर मत्स्य पालन तकनीक को परिभ्रमण के दौरान लोगों को जानकारी दी गई। उनके साथ मत्स्य प्रसार पदाधिकारी पुर्णिया डा अमन हसन, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी किशनगंज राहुल कुमार, मत्स्य विकास पदाधिकारी किशनगंज मनोज कुमार शामिल रहें।
वहीं किशनगंज जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि मत्स्य जीवियों को पहली बार परिभ्रमण पर सिकटी स्थित मत्स्य पालन केंद्र व हैचरी उत्पादन केंद्र लाया गया है। वहीं मत्स्य पालक व हैचरी संचालक कपिलदेव सहनी ने बताया कि हमारे यहां उत्पादन हो रही मछली की जानकारी व मत्स्य पलकों को हैचरी के माध्यम के माध्यम से मछली के बच्चे के उत्पादन से सभी लोगों को अवगत करवाया गया।