नगर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी की मृत्यु
मेहनगर आजमगढ़।
विश्व हिन्दू परिषद् के पूर्व नगर अध्यक्ष, सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व प्रबन्धक और प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी 70 वर्षीय श्री जगदीश सेठ की शनिवार प्रातः मौत हो गई। वह लम्बे समय से कैंसर रोग से पीड़ित थे। उनकी मृत्यु का समाचार प्राप्त होते ही नगर में शोक की लहर छा गई। वह अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। सबसे बड़े पुत्र शशिकान्त नगर पंचायत मेहनगर के मनोनीत सभासद हैं।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अशोक चौहान एंव समस्त सभासद, भाजपा नेत्री मंजू सरोज, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार मधुकर, पत्रकार सुधीर चन्द्र अस्थाना, दुर्गा सिंह, करणी सेना के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, वीरेन्द्र आर्य, डा० विमल, मुन्ना सेठ, ओमप्रकाश, प्रकाश सेठ, सुभाष जायसवाल, काली प्रसाद जायसवाल आदि प्रतिष्ठित लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
Next Post
उत्तराखंड:गुरु-शिष्य के रिश्ते को गुरु जी ने किया तार-तार, रात में छात्रा से फोन पर की घंटों बात
Sat Sep 25 , 2021