जांजगीर-चांपा, 26 सितम्बर, 2021/ जिले में 1 जून से 25 सितम्बर तक- 1129.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में- 1053.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष जिले में सबसे ज्यादा अकलतरा तहसील में 1287.4 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा तहसील जांजगीर में 927.7 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इसी प्रकार तहसील बलौदा – 1286.8 , नवागढ़- 1208.8, पामगढ़- 1109.1, चांपा- 1204, सक्ती- 1049.1, जैजैपुर- 1036.7, मालखरौदा – 1095.4, डभरा- 1263.6, शिवरीनारायण- 1139.4, बम्हनीडीह-1022.1, सारागांव- 951, और नया बाराद्वार तहसील में – 1233.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Next Post
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार 25 व 26 को जांजगीर-चांपा जिले के भ्रमण पर रहेंगे
Sun Sep 26 , 2021
You May Like
-
1 month ago
ज्योत्सना महंत को जिता कर कांग्रेस को मजबूत करें