लड़की से छेड़छाड़:विरोध करने पर नहर में ढकेला
मेहनगर आजमगढ़।
मेहनगर थाना क्षेत्र के खुन्दनपुर ग्राम के निकट रसूलपुर ग्राम के मोड़ पर नदीम पुत्र मुफीद निवासी खुन्दनपुर ने कोचिंग से वापस लौट रही बालिका का हाथ पकड़ कर छेड़खानी की और विरोध करने पर उसे मारा और पास की नहर में ढ़केल दिया। बालिका ने किसी तरह बहते हुए नहर के पानी में से निकल कर जान बचाई।
दूसरी ओर, लड़के को लोगों ने पकड़ने के लिए दौड़ाया। वह भागते हुए किसी के घर में घुस गया और अन्दर से दरवाजा बंद कर लिया। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर मेहनगर थानाध्यक्ष पंकज पाण्डेय पुलिस बल के साथ पहुँच कर लड़के को गिरफ्तार कर उसे थाने पर ले आई है। पुलिस के अनुसार मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। ग्राम प्रधान अरूण राय ने दोनों पक्षों से शांति की अपील की और प्रशासन द्वारा न्याय का आश्वासन दिया है।
बताया जा रहा है कि उक्त बालिका उबारपुर ग्राम की रहने वाली है। वह भरसारी ग्राम में अपने मामा के यहाँ रहकर पढ़ाई करती है। आज प्रातः वह गोसाई की बाजार कोचिंग पढ़ने गयी थी। वहाँ से अपनी सहेलियों के साथ वापस लौट रही थी। लड़की के मामा सुरेन्द्र सरोज ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए कहा है कि मेरे द्वारा पूछने पर नदीम पुत्र मुफीद ने मुझे भी गालियाँ दी और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।