बिहार:तीनों किसान कानून के विरोध में अभूतपूर्व रहेगा आज का भारत बंद, सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों ने समर्थन देने की बात कही

तीनों किसान कानून के विरोध में अभूतपूर्व रहेगा आज का भारत बंद, सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों ने समर्थन देने की बात कही

अररिया संवाददाता

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसी के तत्वाधान में बीते दिनों आश्रम रोड, अररिया में एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में विभिन्न किसान और श्रमिक संगठन के लोग शामिल हुए। जिनमें कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले क़े किसान प्रकोष्ठ के नेता तथा जन जागरण शक्ति संगठन, अररिया ऑटो ड्राइवर यूनियन, अररिया सफ़ाई कर्मी यूनियन समेत अन्य किसान मज़दूर संगठन शामिल हुए।’सरोकार परिसर’ आश्रम रोड हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। रविवार शाम में मशाल जुलूस भी निकाला गया। आज सोमवार को सुबह से अररिया बस स्टैंड में सभी पार्टी के व संगठन के लोग इकट्ठा होकर भारत बंद को सफल बनाने में संपूर्ण ताकत झोंक देगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ कांग्रेस ने पुलिस की शिकायत, मुकदमा दर्ज करने की मांग की,

Mon Sep 27 , 2021
देहरादून: कांग्रेस, भाजपा के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। बयानबाजी भी जमकर हो रही है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्य समिति बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेश भारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। उनकी टिप्पणी पर कांग्रेस में खासा गुस्सा नजर […]

You May Like

advertisement