भाजपा ने राशन उठाव हेतु किया थैले का वितरण
फारबिसगंज (अररिया) संवाददाता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कोरोना संकट काल मे देश के गरीबो के लिए दो वर्षो से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम मे राशन उठाव के लिए थैला वितरण का कार्य भारतीय जनता पार्टी फारबिसगंज नगर के द्वारा विभिन्न राशन दुकानों मे फारबिसगंज के विधायक विद्यासागर केशरी के द्वारा लाभार्थियों के बिच थैला वितरण किया गया। लाभार्थी थैला पाकर काफी खुश नजर आए और प्रधानमंत्री जी की लंबी उम्र की कामना की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह ने की। शम्भू साह, जवाहर साह, मनोज भगत, अरुण निराला, माला देवी, अशोक जायसवाल आदि राशन दुकानदारो के यहाँ गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों के बीच थैला वितरण किया गया। इस कार्यक्रम मे प्रदीप कर्ण, प्रसेंनजीत चौधरी, शिवानी सिंह, शिवरामशर्मा, मनोज ठाकुर, आनंद भगत, शिवली रंजन, कृष्णा, सूरज केशरी, रंजन साह,पप्पू राय,रतन कुमार, रजत रंजन, नंदन साह, किसन शर्मा, अंशु कनौजिया आदि मौजूद रहे।