बज्रपात गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में मातम
अररिया से मो माजिद
प्रखंड के तरौना भोजपुर पंचायत वार्ड नंबर 7 अंतर्गत पेरवाखुडी गांव में बुधवार दोपहर वज्रपात गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि मृतक के पुत्र वज्रपात के चपेट में आने से घायल हो गया। जिसका इलाज स्थानीय ग्रामीण चिकित्सकों द्वारा जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। जानकारी अनुसार 55 वर्षीय मृतक दशरथ सिंह अपने 30 वर्षीय पुत्र सुबोध सिंह के साथ खलिहान गया था। बिगड़ते मौसम को देख वे लोग अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच बज्रपात होने से दशरथ सिंह तथा उसके पुत्र तड़का के चपेट में आ गया। जिससे दशरथ सिंह का घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तथा उसके पुत्र सुबोध सिंह घायल हो गया। हल्ला होने पर जुटे ग्रामीणों ने शव को पेरवाखुडी गांव लाया तथा पुत्र को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास भेज दिया। इधर मौत की खबर सुनते ही मृतक के तीन पुत्री सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों में संजय सिंह, गणेश सिंह, छोटू सिंह, राजेश पासवान, शिवानंद सिंह, जनार्दन सिंह, रामानंद दास कन्हैया सिंह आदि ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।