बिहार राज्य कराटे प्रतियोगिता में फारबिसगंज अररिया जिला के छात्र एवं छात्रा ने मारी बाजी
फारबिसगंज (अररिया) से मो माजिद
पटना में आयोजित दो दिवसीय बिहार राज्य कराटे प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 एवं 26 सिंतबर 2021 किया गया था इस प्रतियोगिता के लिए टी०एम०ए०ए०- शोतोकान अररिया जिला कराटे खिलाड़ियों ने टीम संरक्षक सिहान टाइगर नसीम खान एवं टीम मैनेजर रेन्शी शमसाद अंसारी एवं टीम कोच सेंसेई अदनान कैसर खान, एवं सेंसेई मेराज के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन कर किया । वहीं सावन कुमार साह स्वर्ण पदक, आयुष शर्मा स्वर्ण पदक , दृष्टि रजत पदक, तनीषा कुमारी रजत पदक ,इमरान रजत पदक,
आयान खान कांस्य पदक ,जानवी प्रिया कांस्य पदक सत्यम कुमार कांस्य पदक गौरव कुमार कांस्य पदक अरमान कांस्य पदक , वहीँ दिव्या राज ,मृदुला सिंह, एवं कृतिका भौमिक ने शानदार प्रदर्शन किया ,सभी खिलाड़ियों ने पदक जीत कर अररिया जिला का नाम रौशन किया।
इस बड़ी सफलता पर जिला के सभी खेल प्रेमियों , जेनिथ पब्लिक स्कूल संचालक खुर्शीद ख़ान, आई, एच, एच ,स्कूल संचालक रोजी कुमारी, पाठशाला स्कूल संचालक आदर्श गोयल, पिंटू गोयल,शिशु भारती स्कूल संचालक कुणाल केडिया, ए, पी, एस,स्कूल संचालक राजेश कुमार ,एम, पी एस, स्कूल संचालक पितुल मिश्रा , ज्ञान निकेतन स्कूल संचालक राकेश झा , ए, भी, आई स्कूल संचालक विजय कुमार , बचपन स्कूल संचालक हरीश अग्रवाल , सेंट्रल पब्लिक स्कूल संचालक लालू भगत , नयन पब्लिक स्कूल संचालक मुकेश कुमार , आर, बी, स्कूल संचालक ,अजित सिन्हा , कविता खान ,तमाल सेन ,अनिल अग्रवाल ,बाशु विश्वास , समर गोयल, पीयूष केशरी ,फारबिसगंज थाना प्रभारी यदुवेन्दु, नरपतगंज थाना प्रभारी शैलेश कुमार पांडेय एवं फारबिसगंज डी, एस, पी, रामपुकार सिंह ,अररिया डी, एस, पी ,पुष्कर कुमार , ने सभी खिलाड़ियों एवं बिहार स्टेट कराटे चीफ रेन्शी शमसाद अंसारी को जीत की बधाई एवं सुभकामनाएँ दी ।