जांजगीर-चांपा, 02 अक्टूबर, 2021– दिनांक 01/10/2021को राजस्व निरीक्षक संघ जिला जांजगीर चांपा का बैठक आहूत किया गया जिला संघ की बैठक पूर्व में निर्धारित स्थल कर्मचारी भवन मे संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यो की उपस्थिति में बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई तथा निम्नांकित बिंदुओं पर चर्चा किया गया -1. सीमांकन के आवेदन के साथ आवेदित भूमि का सीमांकन नहीं होने के संबंध में शपथ पत्र संलग्न कराया जाए तथा एक आवेदन में अधिकतम दो खसरा नंबरों का उल्लेख हो |
2. बिना नक्शा बंटाकन के सीमांकन का आवेदन न लिया जाए |
3. सहायक अधीक्षक एवं नायब तहसीलदार के पदोन्नति में 5 एवं 7 साल की सेवा अवधि समाप्त कर दोनों पद के लिए 5 वर्ष की सेवा अवधि रखा जाए, एवं विभागीय परीक्षा को समाप्त कर केवल पदोन्नति से लिया जाए | जिस प्रकार नयाब तहसीलदारों को 3 साल एवं 4 साल में ( नियम शिथिल कर) पदोन्नति दिया गया है, उसी प्रकार राजस्व निरीक्षक से सहायक अधीक्षक एवं नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति किया जाए |
4. लॉगइन आईडी के संबंध में राजस्व निरीक्षक को लॉगइन आईडी ना दिया जाए |
5. सभी राजस्व निरीक्षक को चैनमेन दिया जाए एवं अन्य कार्यालयों में संलग्न चैनमैन को संबंधित राजस्व निरीक्षक को वापसी किया जाए |
6. पदक्रम सूची का प्रकाशन कर त्वरित पदोन्नति किया जाए |
7. जिला संघ के लिए मासिक शुल्क 100प्रति सदस्य के हिसाब से तहसील वार जमा करेंगे |
अगली मीटिंग तहसील जैजैपुर निर्धारित किया गया है, तिथि की सूचना पृथक दिया जायेगी