मुख्य पार्षद बनने पर भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच ने गुंजन सिंह को दी बधाई
फारबिसगंज (अररिया ) संवाददाता
भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के संयोजक पंकज कुमार ठाकुर ने अपने टीम के साथ नगर परिषद फारबिसगंज के मुख्य पार्षद गुंजन सिंह एवं उसके पति मंटू सिंह को बधाई दी है।साथ ही उम्मीद जतायी है कि मुख्य पार्षद के पद पर गुंजन सिंह के आने से अब फारबिसगंज शहर का कायाकल्प होगा।
बधाई देने वालो में जोगबनी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन भोलाशंकर तिवारी, प्रो गणेश ठाकुर, अरविंद ठाकुर, पंकज ठाकुर, ओमप्रकाश पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, पवन ठाकुर, राकेश झा, उमेश पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, कुन्दन ठाकुर, अजीत ठाकुर, राजेश कुमार आदि शामिल हैं।