हिंदू युवा वाहिनी मेहनगर द्वारा निरंजन कुटी पर समरसता खिचड़ी भोज का किया गया आयोजन।
मेंहनगर, आजमगढ़। मेंहनगर हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक इकाई में नगर के द्वारा निरंजन कुटी पर एक समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी आजमगढ़ के जिला संयोजक विनोद सोनकर मुख्य अतिथि रहे तथा उनके साथ ही जिले के तमाम आला पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस खिचड़ी भोज में अशोक प्रजापति , कृष्णबिहारी सिंह, संजय सिंह, गुड्डू सिंह, जयनारायण शर्मा, अमित सिंह, बलवंत सिंह, दीपक सिंह सोनू सिंह संगम गोड़ प्रदीप चौहान ,धीरज मद्देशिया,महेश गोंड़, शेरू सोनकर, पुरन्दर यादव,आकाश सिंह,के साथी तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बलवंत सिंह ने किया।इस कार्यक्रम के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि यह आपसी भाईचारा बढ़ाने का एक सबसे अच्छा साधन है। और उन्हें बताया कि हिंदू युवा वाहिनी संगठन समाज में दबे ,कुचले, असहाय, लोगों की मदद करती है। उनका संगठन हमेशा लोगों की हक की लड़ाई के लिए तत्पर रहता है।