रुद्रपुर,: उतराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने गांव गांव कांग्रेस घर घर कांग्रेस कार्यक्रम के तहत शनिवार की रात ग्राम बसंती पुर मे चौपाल लगाकर ग्रामीणों को संबोधित किया। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। यहां अपने संबोधन में श्रीमती शर्मा ने कहा कि राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही हैं और अब कोई ताकत कांग्रेस को सत्ता में लाने से नही रोक सकती बाद में श्रीमती शर्मा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ सहभोज भी किया। इस अवसर पर ग्राम बसंती पुर के एक दर्जन से भी अधिक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों को सम्मानित भी किया यहां उपस्थित प्रमुख लोगों मे प्रदेश कांग्रेस सचिव परिमल राय, ग्राम प्रधान चौधरी इद्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीत विक्ष्वास, ग्राम प्रधान मुकेश बाला,ग्राम प्रधान मुकेश राणा, महानगर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, निगम पार्षद प्रीति साना,निगम पार्षद बबीता बैरागी, निगम पार्षद और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोनू निषाद, महानगर महामंत्री रणजीत सिंह राणा, अमर सिंह कश्यप, नितिन कुमार, देबू कोली,मानस बैरागी,सुदर्शन शर्मा, डॉक्टर सुमित राय,सन्नी जौहरी,दीप प्रकाश, केशव पाइक,विकास गोलदार,हरिपद मंडल, नित्यानंद मंडल, प्रभास ढाली,अनूप साना,संजीव मंडल, अमूल्य मंडल, प्रवीण मंडल, प्रफुल्ल गायन,कमल विक्ष्वास सहित बडी संख्या में अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट
You May Like
-
9 months ago
देहरादून: मुख्य सचिव ने की कार्यों की समीक्षा,