CM नीतीश के जनता दरबार में युवक ने लगाई गुहार, हमारी जान की रक्षा करिए हुजूर……
अररिया सवांदाता
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार चल रहा है। अक्टूबर महीने के प्रथम सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यकम‘‘ में सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग के मामलों पर सुनवाई की जा रही है. जनता दरबार में जमीन से जुड़े कई मामले आये। जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
जान की रक्षा करिए हुजूर
अररिया के फारबिसगंज का एक नौजवान ने सीएम नीतीश से गुहार लगाई। शख्स ने सीएम नीतीश से कहा कि वे लोग सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को उजागर किया है। गड़बड़ी उजागर करने के बाद स्थानीय मुखिया ने एक महादलित महिला को आगे कर झूठा केस करा दिया। हमारी रक्षा करिए हुजूर….वे लोग जान के दुश्मन बने हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पीड़ित शख्स को गृह विभाग के पास भेज दिया।