आज तालग्राम मे समाजवादी बूथ सम्मेलन मे भारी संख्या मे भीड़ उमड़ी।
जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी के साथ संदीप कुमार
विधानसभा छिबरामऊ के समाजवादी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक कस्बा तालग्राम मे आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये चेयरमैन दिनेश यादव ने कहा कि बूथ पर कार्य करने वाला कार्यकर्ता पार्टी की जान होता है। हमें बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा उन्होंने कहा कि आने वाला वक्त समाजवादियों का है हमारा एक ही लक्ष्य है कि 2022 मे हमारे नेता अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बाबा रामप्रकाश ने कहा कि समाजवादी लोग संघर्ष से पीछे नही हटते। उन्होने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुये बूथ स्तर पर मेहनत करने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के संघर्ष को बताया व कार्यकर्ताओं मे जोश पैदा किया।
कार्यक्रम को पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुघर सिंह पाल, अशोक चौहान, विधानसभा प्रभारी अच्छे खां, सलोवा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र यादव, राजेश कठेरिया, श्याम पाण्डेय, छविराम यादव, आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह यादव व संचालन युवा नेता मो. कामरान ने किया। कार्यक्रम मे प्रधान सर्वेश यादव, प्रधान मेघनाथ यादव, प्रधान नीरज यादव, प्रधान अरुण कनौजिया, मनमोहन यादव, बबलू यादव बहबलपुर, राघवेन्द्र सिंह, अतुल यादव, शेर सिंह यादव, महेन्द्र पाल सिंह तोमर, ज्ञानेन्द्र यादव, आदित्य सिंह ठाकुर सिकन्दरपुर, यादव, प्रभात यादव मोनू, दीपक यादव, सोनू यादव, अंकित यादव, आकाश ठाकुर, सभासद अभय सिंह यादव, सभासद परवेज, सभासद नईम अहमद, सभासद रामनिवास, पूर्व सभासद निम्मा, इकलाख अंसारी, जीतू यादव, राहुल शाक्य, इन्द्रेश पाल, गोविन्द शर्मा सुधांशु भदौरिया, मनोज सविता, प्रमोद सविता सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।