रिपोर्ट पदमाकर पाठक
मोदी क्वीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आजमगढ़।शहर के ब्रहम्स्थान मुहल्ला स्थित इलाहाबाद एकेडमी में मोदी क्वीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। बतादे कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में ब्रहम्स्थान मुहल्ले में स्थित इलाहाबाद एकेडमी में आयोजित मोदी क्वीज प्रतियोगिता मंे संस्था के 150 विद्यार्थियो ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ भाजयुमो के जिलाध्यक्ष निखिल राय ने किया। इस दौरान निखिल राय ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियो के बारे में समसामयिक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्र-छात्राओ के मानसिक विकास करना है। प्रतियोगिता की संयोजक वेदांगी राय ने कहा कि प्रतियोगिता ने भाग लेने वाले विजेता छात्र छात्राओ को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जायेगा। इस अवसर पर श्री कृष्ण सिंह, विवेक सिंह, अरविंद कुमार, शफीक रहमान, रंजीत वर्मा उर्फ राजा, अश्वनी मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। एकेडमी के संचालक सतीश सिंह ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।