राजेसुल्तानपुर-विशाल सिंह पुन: बने भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष
संवाददाता:-विकास तिवारी
आलापुर(अम्बेडकर नगर)||भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर मजबूती बनाने के लिए कार्य कर रही है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा के अनुमोदन पर गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.मिथिलेश त्रिपाठी ने 19 मंडल अध्यक्षों की सूची पर मुहर लगा दी है। जिसमें आलापुर सुरक्षित विधानसभा के इरौरा ढोलीपुर के निवासी विशाल सिंह को पुन:मंडल अध्यक्ष चुना गया है।विशाल सिंह ने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर तन-मन से नि:स्वार्थ अपनी जिम्मेदारी को निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि पुन: मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।विशाल सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर नगर के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।मण्डल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह,जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्ण भगवान मिश्र,पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रकाश चंद्र शुक्ल,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय,आलापुर विधायक अनीता कमल,पूर्व विधायक त्रिवेणीराम,उत्तर प्रदेश भूमि ग्राम्य विकास बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,क्षेत्रीयमंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा गोरखपुर मो.असलम अंसारी,जिला महामंत्री अमरेंद्र कान्त सिंह,सुरेश कन्नौजिया,पूर्व भायुजमो जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पप्पू,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अमित गिरि,समाजसेवी व भाजपा नेता मो.शाहिद अंसारी,वरिष्ठ भाजपा नेता राम शरीक सिंह,गंगा मिश्रा,सतेंद्र सिंह उर्फ चिल्लाऊ सिंह,नरेंद्र सिंह,विवेक सिंह,हीरालाल तिवारी,भँवरनाथ विश्वकर्मा,भायुजमो जिलामंत्री अभय सिंह मोनू,जहाँगीरगंज मण्डल अध्यक्ष महेंद्र प्रताप वर्मा,संतोष सिंह,अंगद उपाध्याय,बृजेश सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष रामविनय वर्मा,वीरेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह,जितेंद्र उपाध्याय,सौरभ तिवारी,जितेंद्र मोहन मिश्र,प्रिंस वर्मा,महेंद्र विष्णु पाण्डेय,समशेर सिंह राजपूत,भाजपा नेता राधेश्याम पाण्डेय सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।