कन्नौज
जनपद में निर्मित 07 चेकडैम का मा0 मुख्यमंत्री जी ने किया लोकार्पण,
जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी
मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अन्तर्गत भूगर्भ जल वेब पोर्टल का शुभारम्भ किया। जिसका सजीव प्रसारण एनआईसी के में मा0 विधायक तिर्वा श्री कैलाश राजपूत एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री गजेन्द्र कुमार सहित जल समिति के सदस्यों द्वारा देखा गया। जनपद कन्नौज के लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्माण कराये गये लगभग रूपये 1 करोड़ 21 लाख 68 हजार की लागत से 07 चेकडैम का लोकार्पण मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया। जो निम्नवत् है-
1- ग्राम नगला सिमर वि0ख0-सौरिख लागत 20.10 लाख
2-ग्राम बटेला वि0ख़0 सौरिख लागत 17.30 लाख
3-ग्राम फूलन पुर वि0ख0 हसेरन लागत 17.20 लाख
4-ग्राम नेकपुर खत्री वि0ख0 जलालाबाद लागत 16.78 लाख
5-ग्राम गोविंद पुर वि0ख0 तालग्राम लागत 16.40 लाख
6-ग्राम चचियापुर वि0ख0 तालग्राम लागत 17.15 लाख
7-ग्राम भटठा वि0ख0 जलालाबाद लागत 16.75 लाख