अम्बेडकर नगर:हर जरूरतमंद की मदद भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य

हर जरूरतमंद की मदद भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य

माफिया चूर — भय दूर —— पूर्व विधायक जयराम विमल

आलापुर अम्बेडकरनगर — भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार का मुख्य ध्येय हर जरूरतमंद की मदद करना है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की व्यवस्था सरकार ने किया। इसके अलावा मिशन किसान कल्याण के तहत 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ के ऋण माफ किये गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2.50 करोड़ किसानों को रु32,572 करोड़ हस्तांतरित किया गया। वही गन्ना किसानों के 1.43 लाख करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। 476 लाख मीट्रिक टन चीनी का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ। खाण्डसारी इकाइयों को निशुल्क लाइसेंस प्रदान किए गए। भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में कार्य किया है जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक जयराम विमल ने सोमवार को आलापुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। पूर्व विधायक जयराम विमल ने कहा कि माफियाओं द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई अट्ठारह सौ 66 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त/ ध्वस्त की गई। 150 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए, 3427 अपराधी घायल हुए, गैंगेस्टर एक्ट में 44759 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 630 अभियुक्त रासुका में निरुद्ध किए गए। बेहतर पुलिसिंग के लिए लखनऊ, नोएडा, कानपुर नगर एवं वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई। पूर्व विधायक श्री विमल ने कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन पर रोक के लिए उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक को मंजूरी प्रदान की गई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सेफ सिटी परियोजना विकसित कर एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया। आतंकी गतिविधियों पर अंकुश हेतु स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम का गठन किया गया। 143000 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती एवं 76 हजार अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी गई। साथ ही साथ साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में 214 नए थानों की स्थापना की गई। पूर्व विधायक ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का विस्तार पूर्वक खाका खींचते हुए कहा कि शिक्षा से स्वावलंबन योजना के तहत 1.38 लाख सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया, 8 नए राज्य विश्वविद्यालय एवं 51 नए राजकीय महाविद्यालय, 28 इंजीनियरिंग कॉलेज, 26 पॉलिटेक्निक कॉलेज, 79 आईटीआई एवं 250 नए इंटर कॉलेज और 771 कस्तूरबा विद्यालयों की स्थापना की गई। श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा के लिए 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गई। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था किया गया। लगभग डेढ़ लाख शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों की भर्ती की गई। हर बेघर को घर प्रदान करने की व्यवस्था भी भाजपा सरकार ने किया। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों ने आमजन में भाजपा के प्रति रुझान को और अधिक बढ़ाया है। भारतीय जनता पार्टी जनता के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। उक्त मौके पर रामनगर की पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रावती देवी के प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य रामधारी यादव, नरेंद्र उर्फ डल्लू यादव, संतोष सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धार्मिक संस्थाओं की ओर से प्रभु श्री राम जी की बरात निकाले जाने की इच्छा हुई पूर्ण

Tue Oct 12 , 2021
सभी धार्मिक व समाजिक संस्थाएं कर रही पूर्ण सहयोग फिरोजपुर 11 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:- श्री दविंदर बजाज व पृथ्वी पुगल ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से भगवान श्री रामचंद्र जी की रामबरात नहीं निकाली जा रही और फिरोजपुर शहर के वासियों में इसकी मायूसी देखने को […]

You May Like

advertisement