तो आखिर इस वजह से छोड़ी यशपाल आर्य और उनके बेटे ने भाजपा!

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ने की प्रमुख तीन वजह बताई जा रही हैं। पिछले कई महीनों से लगातार परिस्थितियां ऐसी बन रही थीं कि जिससे भविष्य की राजनीति के हिसाब से आर्य भाजपा में खुद को असहज पा रहे थे। किसान आंदोलन के कारण चुनावी डगर भी मुश्किल दिख रही थी। यही कारण हैं कि 2022 के विधानसभा चुनावों से तीन-चार महीने पहले ही उन्होंने बेटे संग भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने का निर्णय ले लिया।

पेश है आर्य के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के प्रमुख कारणों पर रिपोर्ट। बाजपुर सीट पर जीत को लेकर असमंजस : सूत्रों के अनुसार यशपाल आर्य भाजपा के टिकट से बाजपुर सीट पर जीत को लेकर आश्वस्त नहीं थे। बाजपुर सीट का गणित 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के समीकरणों पर सटीक नहीं बैठ रहा था। पार्टी की ओर से हाल में कराए गए अंदरूनी सर्वें में भी यह बात खुलकर सामने आ गई थी। ऐसे में बताया जा रहा है कि यशपाल आर्य ने समय रहते भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय ले लिया। यशपाल आर्य का विधानसभा क्षेत्र बाजपुर राज्य के उन क्षेत्रों में शामिल है जहां पर किसान आंदोलन का सर्वाधिक असर है। किसानों की संख्या अधिक होने की वजह से आर्य को 2022 के विधानसभा चुनावों में किसानों की नाराजगी का भी डर सता रहा था। भाजपा में रहते हुए किसानों का विरोध आर्य के लिए चुनावों में मुसीबत का कारण बन सकता था।  दूसरी ओर बाजपुर सीट पर अब भाजपा के पास कोई बड़ा चेहरा  नहीं है। जिससे आने वाले चुनावों में आर्य की राह आसान मानी जा रही है।    

यशपाल आर्य समेत कांग्रेस से आए अधिकांश नेता भाजपा में लम्बे समय से असहजता की स्थिति से जूझ रहे हैं। आर्य समर्थक नेताओं का कहना है कि कैबिनेट मंत्री भी स्वतंत्र निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:पिता बना पुत्र का कातिल

Tue Oct 12 , 2021
पिता बना पुत्र का कातिल आलापुर(अम्बेडकर नगर)||थानाक्षेत्र जहाँगीरगंज गिरैया बाजार से सटे गांव हज्जीपुर के पास निवास करने वाले ग्राम सोलहवाँ निवासी ईश्वर दत्त यादव ने अपने इकलौते पुत्र सुनील दत्त यादव की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी और शव को घर में ही छिपा दिया। हत्या बीते […]

You May Like

advertisement