रुद्रपुर उत्तराखंड:नवरात्रि पर्व पर दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है: मीना शर्मा

नवरात्रि पर्व पर दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है: मीना शर्मा

रुद्रपुर: उतराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि मां दुर्गा ने असुरों का संहार करकरे समाज को नयी दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व मे दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है और ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। श्रीमती शर्मा मंगलवार को फुलसूंगा और ट्राजिट कैम्प मे आयोजित दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर आयोजको द्वारा श्रीमती शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। फुलसूंगा तीन पानी डैम पर युवक मंगल दल द्वारा आयोजित किया गया जिन्हें बाद में मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं ट्रांजिट कैम्प की गांधी नगर बस्ती में मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया गया। जिसमें श्रीमती शर्मा ने प्रतिभाग कर मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, रणजीत सिंह राणा, विनोद चौहान, राजू चौहान, बबलू, रोहित चौहान मोनू, मोहित, अनुज,सनी जौहरी, रामधारी गंगवार, रोहित, मनोज सहित बडी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਤਾਈ ਨਿਹਾਲੀ ਸਾਹਿਤ ਕਲਾ ਮੰਚ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਗਾਇਕ ਹਰਿੰਦਰ ਸੰਧੂ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਸਮਾਗਮ

Wed Oct 13 , 2021
ਨਵੇਂ ਲੋਕ ਤੱਥ ‘ਦਾ ਇੰਡ’ ਦਾ ਪੋਸਟਰ ਵੀ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤਾ ਮੋਗਾ (ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ):= ਤਾਈ ਨਿਹਾਲੀ ਸਾਹਿਤ ਕਲਾ ਮੰਚ ਲੰਗੇਆਣਾ ਕਲਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੀਤਕਾਰ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਯੋਧਾ ਬਰਾੜ ਲੰਗੇਆਣਾ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬੀ ਦੇ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਲੇਖਕ, ਗੀਤਕਾਰ ਅਤੇ ਗਾਇਕ ਹਰਿੰਦਰ ਸੰਧੂ ਨਾਲ ਇੱਕ ਰੂਬਰੂ ਸਾਹਿਤਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।ਇਸ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸੰਖੇਪ […]

You May Like

advertisement