अयोध्या
युवती को जबरन भगाकर अपने घर में बन्द कर दुराचार करने वाले नामजद अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के आदेश के क्रम में महिला सम्बन्धित अपराध से सम्बन्धित अभियुक्त के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण के निर्देशन में थाना महराजगंज अयोध्या में दिनांक 06.10.2021 को पंजीकृत मु0अ0सं0 328/21 धारा 376,366,342,323,325,504,506 भादवि व 3(2)अ एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त पिण्टू यादव उर्फ अभिषेक यादव को विवेचनाधिकारी क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर महोदय के हुकुम तहरीर आदेश के अनुपालन में वीरेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा मूखविर की सूचना के आधार पर अभियुक्त पिण्टू यादव उर्फ अभिषेक यादव को समय करीब 08.30 बजे विल्हर घाट मोड़ पूरा बाजार के पास से नियमानुसार गिर0 किया । अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
गिर0 अभियुक्त का नाम पता – पिण्टू यादव उर्फ अभिषेक यादव नि0 साई की तकिया रसूलाबाद थाना महराजगंज अयोध्या उम्र करीब 25 वर्ष
गिर0 करने वाले अधि0/कर्मचारी का विवरण
- एसओ वीरेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष थाना महराजगंज जनपद-अयोध्या
- आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह यादव थाना महराजगंज जनपद-अयोध्या
- आरक्षी सन्तोष कुमार थाना महराजगंज जनपद-अयोध्या
- आरक्षी सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी थाना महराजगंज अयोध्या