कांग्रेस से हाँथ झटककर साइकिल पर हुए सवार
दो दर्जन से अधिक कांग्रेसियों ने स पा का थामा दामन
कोंच(जालौन)कहते हैं कि अगर नींव कमजोर हो जाये तो पूरी इमारत ढह जाती है यह कहावत चरितार्थ करते हुए कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता/पूर्व सदर विधायक बिनोद चतुर्वेदी पर देखने को मिलती है जैसे ही बिनोद चतुर्वेदी ने कांग्रेस का दामन छोड़ा तो जनपद जालौन में कांग्रेस संगठन की बनी हुई इमारत धड़ाम गिर गयी जिसकी एक बानगी दिन बुधवार को नगर को देखने को मिली जनपद जालौन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव जनपद के प्रवेश द्वार कालपी में रथ यात्रा लेकर पहुंचे तो वहीं पर बिनोद चतुर्वेदी के साथ दो दर्जन से अधिक कांग्रेसियों ने कांग्रेस का हाँथ झटककर साइकिल पर सवार हो गए जैसे ही यह खबर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पता चली तो उनके चेहरे की हवाइयां उड़ती देखी गयीं वहीं कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बताया कि आगे आने वाले दिनों में और भी कांग्रेस पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता व नेता जल्द ही साइकिल की सवारी कर सकते हैं अब देखना होगा कि नगर में कांग्रेस की हालत कैसी होती है क्योंकि बर्तमान में पूर्व नगर अध्यक्ष एवं नव नियुक्त नगर अध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी कांग्रेस का दामन छोड़कर साइकिल पर सवार हो गए वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दल में आने वाले कांग्रेसियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया लेकिन आगे आने वाले समय मे कहीं पार्टी संगठन के अंदर विरोधावास पैदा न हो जाये इसे भी आने वाले समय मे ही देखना होगा सही कहा जाता कि राजनीति में कोई किसी का नही होता समय समय पर राजनेता पाला बदलते रहते हैं समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में कांग्रेस पी सी सी सदस्य हाजी मुहम्मद अहमद हाजी सेठ नासिर खान जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला अहमद खां कडू मामा बर्तमान नगर अध्यक्ष प्रधव मिश्रा नगर उपाध्यक्ष शुंभम उपाध्याय अरविंद दीक्षित पूर्व नगर अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम लाल प्रताप सिंह रवि गौतम दीपू मिश्रा सुरेश चंद्र संतोष नायक प्रिया शरण नगाइच वृजनन्दन नगाइच अनिल वैद्य धर्मेंद्र गोस्वामी हाजी आफाक अहमद अजय दुवे नीतू गुप्ता तआरुफ़ हुसैन संचित व्यास सागर गहोई गोविंद शुक्ला रहे।