लोटस ग्रीन सिटी कुरुक्षेत्र में परंपरा का निर्वाहन करने के लिए किया रावण का दहन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

ग्रीन सिटी में धुमधाम से मनाया दशहरा पर्व।
ग्रीन सिटी के बच्चों ने पोकेट मनी से तैयार किया रावण का पुतला।

कुरुक्षेत्र, 15 अक्टूबर : लोटस ग्रीन सिटी सैक्टर 9 में हर वर्ष की भांति इस साल भी दशहरा पर्व परंपरा अनुसार धुमधाम से मनाया गया। इस साल भी ग्रीन सिटी के बच्चों नेे खुद अपने हाथों से रावण का पुतला तैयार किया। इस दशहरा पर्व का रस्मों को पूरा करने के लिए देर सायं रावण के पुतले का दहन किया गया।
दशहरा पर्व को लेकर लोटस ग्रीन सिटी के बच्चों ने एक ही दिन में अपनी पोकेट मनी से रावण का पुतला बनाने का सामान एकत्रित किया और सभी ने मिलकर करीब 20 फुट लंबा रावण का पुतला तैयार किया। शुक्रवार को देर सायं लोटस ग्रीन सिटी वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. सुखवीर सिंह, पूर्व प्रधान राममूर्ति शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने परंपरा अनुसार पूजा अर्चना की और रावण का दहन किया।
इस पुतले को बनाने में ग्रीन सिटी से मोना सानिया सिंह, अमितोज सिंह, दीक्षांत, पार्थ, लक्ष्य, राधिका,रिया, शिवम, जतिन, चिराग,कैप्टन आरव, अश्मि, आशी, ख्वाइश,वंशिका,नेहल, आव्या, अवनी, वृंदा, अन्नु, सहज चोपड़ा, कनिश्का, तेजल, हेजल, सात्विक, समृद्धि, सक्षम, नंदू, जोरो,हरमन, जोई, नंदिनी, यशविनी, आदि, महिमा, अभिलक्ष सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सहयोग किया है। इस मौके पर उपप्रधान नर सिंह, महासचिव अमित मल, राजीव काचल. जय प्रकाश, डा. कुमार आंनद, डा. ऋषिपाल, राकेश शर्मा, राजेेश शर्मा, धर्मपाल, सुखदेव चेयरमैन, सतीश शर्मा, सुशील धीमान पीओपी वाले सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में 16 अक्तूबर शनिवार को 39 जगहों पर लगेगी कोरोना वैक्सीनेशन की डोज : डा. अनुपमा

Fri Oct 15 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र 15 अक्टूबर : उपजिला सिविल सर्जन डा. अनुपमा ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इस अभियान के तहत जिले के अंतिम व्यक्ति […]

You May Like

advertisement