भारत नेपाल सीमा पर गला रेत कर हत्या,तुन गिरफ्तार
कुर्साकांटा (अररिया) संवाददाता
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कुआड़ी ओपी क्षेत्र के मधुबनी गांव में एक युवक की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई है। बताया जां रहा है कि शुक्रवार की देर रात्रि कुवाड़ी ओपी क्षेत्र के मधुबनी वार्ड 11 में दुर्गा मंदिर परिसर में सोया 24 वर्षीय एक युवक कुछ माह पहले हीं अपने गांव लौटा था। घटना की सूचना मिलते हीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक के घर में लोगों क़ा तांता लग गया। घटना की सूचना पर पहुंची कुवाड़ी ओपी पुलिस हत्यारोपी तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। घटना के संबन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्साकांटा प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख धनजीत सिंह का छोटा भाई भक्ति प्रसाद सिंह का पुत्र जितेंद्र सिंह (20 ) पटना में रहकर एमसीए की पढ़ाई करता था। लॉक डाउन के कारण विगत चार महीने से घर में ही था। विजयादशमी को प्रतिमा विसर्जन के बाद अपने साथी राजकुमार सिंह पिता जगदीश सिंह के साथ मंदिर परिसर में ही सोया था। रात दो बजे के करीब राज कुमार सिंह हड़बड़ा कर गांव के लोगों को बताया कि किसी ने जितेंद्र की धारधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी है। इसी बीच राजकुमार सिंह ने मृतक के स्वजनों को भी इसी घटना की जानकारी रात में हीं दी। देखते हीं देखते पूरा गांव के लोग मंदिर परिसर में जमा हो गया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने इसकी सूचना कुआड़ी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते हीं कुआड़ी ओपी अध्यक्ष अवधेश कुमार सदल बल घटना स्थल पर पहुंच स्थति क़ा अवलोकन कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। वही कुआड़ी पुलिस ने कारवाई करते हुए शंका के आधार पर गांव के हीं जगदीश सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत सख्ती से पूछताछ के क्रम में जगदीश सिंह ने हत्या की बात स्वीकारी है। पुलिस ने हत्यारा जगदीश सिंह, पुत्र राजकुमार सिंह एवं पत्नी रूपा देवी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के समक्ष जगदीश सिंह ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में हत्या करना स्वीकार किया है। वहीं हिरासत में मृतक का साथी और हत्यारा का पुत्र राजकुमार सिंह ने भी पिता द्वारा हत्या किए जाने की बात कही तथा पत्नी रूपा देवी ने भी हत्या की बात स्वीकार की है। वही हत्यारा जगदीश सिंह की निशानदेही पर कुआड़ी पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार दबीय़ा को मंदिर के सामने वाले दरवाजे से बरामद किया। फिलहाल तीनों हत्यारोपी कुआड़ी पुलिस की कस्टडी में है। इधर ग्रामीणों क़ा कहना है कि जमीनी विवाद के कारण हत्या की घटना घटित हुई है। मृतक के परिजनों के साथ इनलोगों क़ा वर्षो से जमीनी विवाद चल रहा था। कुआड़ी ओपी अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी जगदीश सिंह, उसकी पत्नी रूपा देवी तथा उसके पुत्र राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की स्थल पर मृतक के क्रिटिकल कंडीशन को देखते हुए अररिया अस्पताल भेजा गया, लेकिन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया। हत्यारोपी के निशानदेहि पर हत्या में प्रयुक्त दबीया को भी बरामद कर लिया गया है। कारवाई जारी है। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जमीन विवाद सहित कई अन्य बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी प्राथमिकी दर्ज नही कराई गई है। हत्या से संबंधित हर पहलू पर इसकी जांच कराई जाएगी।
इस घटना की खबर लगते ही सुबह से मधुबनी गांव में लोगों का तांता लग गया। सिकटी विधायक विजय कुमार मण्डल, मो मतलु, अरविंद मण्डल, राजकुमार सिंह, प्रमुख सुशिल सिंह, जमील अहमद, रघु सिंह, अफाक आलम, हाजी अब्दुस सलाम, मो शाहजहाँ आदि अनेकों लोग घटनास्थल पर पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस नृशंस हत्या को लेकर मृतक के परिजनों क़ा रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने नम आंखो से बताया कि आखिर उस मासूम ने किसी क़ा क्या बिगाड़ा था। यदि किसी को दुश्मनी हीं निकालनी थी तो, हमसे बदला लेते। इधर समस्त ग्रामीण इस घटना को लेकर पुरी तरह आक्रोशित हैं और उनकी नजरें पुलिसया की विभागीय कारवाई पर टिकी हुई है।