अम्बेडकर नगर:भक्ति जागरण कार्यक्रम में आस्था कई त्रिवेणी में गोते लगाते रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

भक्ति जागरण कार्यक्रम में आस्था कई त्रिवेणी में गोते लगाते रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

रामनगर में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल के संयोजन में आयोजित हुआ भक्ति जागरण कार्यक्रम

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है विजय दशमी – डॉ० मिथिलेश त्रिपाठी

आलापुर अम्बेडकर नगर – विजय दशमी पर्व के मौके पर रामनगर में न्योरी रोड स्थित मां दुर्गा जी के पांडाल के समक्ष पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल के संयोजन में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | भक्ति जागरण कार्यक्रम में विभिन्न अंचलों से आये कलाकारों ने देवी गीतों भक्ति गीतों के जरिये श्रद्धालुओं को भक्ति रस का रसपान कराया | श्रद्धालु आस्था की त्रिवेणी में गोते लगाते रहे | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० मिथिलेश त्रिपाठी रहे | जिलाध्यक्ष डॉ० मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि विजय दशमी पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है इसीलिए हम सभी लोगों को सभी प्रकार की बुराईयों से दूर रहना चाहिए | उन्होंने कहा कि समाज में विभिन्न तरह के लोग रहते हैं हमें अपने सदविचारों सद्भाव से सामाजिक समरसता का माहौल बनाये रखना चाहिए | पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल भाजपा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद दुर्गा पूजा समिति के दीपक कुमार जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया | अन्त में पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया | उक्त मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष माया अग्रहरी, अनुराग त्रिपाठी, अशोक जयसवाल, त्रिवेंद्रम जायसवाल, विजय गुप्ता, सुनील यादव, अरविंद उपाध्याय, अनूप गुप्ता, अनिल मिश्रा, सुरेंद्र उपाध्याय, राजेश्वर पाठक, घर भरन चौहान, प्रवेश मद्धेशिया, शत्रुघन सिंह, सेवाराम वर्मा, रामजी यादव, दिनेश कनौजिया, मनोज मिश्रा, शत्रुघ्न मोदनवाल, कमलेश मिश्रा, आशीष जायसवाल, राजू जयसवाल, आशीष सोनी, विजय सोनी, विमल जायसवाल, आशीर्वाद जयसवाल, श्याम सुंदर उपाध्याय, अरविंद यादव, राजकुमार मौर्य, अखिलेश मद्धेशिया, विजय अग्रहरी, प्रमोद जायसवाल, दिलीप जायसवाल, अमन मद्धेशिया, चमन, गोलू जायसवाल, कृष्णा मद्धेशिया, बंटी पांडे, शिव शंकर पांडे, नीरज सोनी, कमलेश पांडे, सोनू गौड़, शिशिर चौरसिया, अश्वनी तिवारी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, योगेश मिश्रा, भोला तिवारी समेत बड़ी संख्या में बाजार वासियों ग्राम वासी रहे

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख बसंत लाल कनौजिया ने शुरू किया सघन जनसंपर्क अभियान

Sat Oct 16 , 2021
वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख बसंत लाल कनौजिया ने शुरू किया सघन जनसंपर्क अभियान बसखारी विकासखंड के क्षेत्र पंचायत प्रमुख रहे हैं वरिष्ठ भाजपा नेता बसंत लाल कनौजिया सैकड़ों युवाओं को दिए हैं पूर्व ब्लाक प्रमुख बसंत लाल कनौजिया ने रोजगार, जिससे वे लोग चला रहे जीवन व जीविका […]

You May Like

advertisement