हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
मोबाइल साइंस लेबोरेटरी-सर्कस ऑफ साइंस, विज्ञान का जंतर मंतर की विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।
विज्ञान प्रदर्शनी में इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन (इरादा) की स्टेम बाइक को प्रदर्शित किया गया।
कुरुक्षेत्र, 18 अक्तूबर : राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार व सोसाइटी फ़ॉर प्रोमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया के सौजन्य से चल रही मोबाइल साइंस लेबोरेटरी-सर्कस ऑफ साइंस, विज्ञान का जंतर मंतर की विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव कमौदा कुरुक्षेत्र में आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के अध्यक्ष डा. परवीन अरोड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। विज्ञान प्रदर्शनी में इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन (इरादा) द्वारा चलाई जा रही स्टेम बाइक को भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देहरादून की संस्था सपेक्स के अध्यक्ष डा. बृजमोहन शर्मा ने की। विज्ञान प्रदर्शनी का आरंभ वैज्ञानिक पद्धति द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। जिसके पश्चात छात्रों एवं अध्यापकों को विज्ञान के कुछ प्रयोग करके भी दिखाए गए। एस. पी.एस.टी.आई. के स्त्रोत लोगों ने मोबाइल साइंस लेबोरेटरी में मौजूद वैज्ञानिक उपकरणों एवं प्रयोगों से अवगत कराया, वहीं इरादा संस्था के स्त्रोत लोगों ने कठपुतली के माध्यम से स्वच्छता पर नाटक दिखाया। डा. परवीन अरोड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान के माध्यम से ही समाज के अंधविश्वास को दूर किया जा सकता है। कोरोना काल में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का योगदान नकारा नही जा सकता है। उन्होंने भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के चलते वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर जोर दिया तथा रोज़मर्रा के समस्याओं के तकनीकी समाधान खोजने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। सोसाइटी के मैनेजर अनुज गोयल, संयोजक महिपाल शर्मा एवं इरादा के संस्थापक राजपाल पांचाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य एन.सी.एस.टी.सी. के अध्यक्ष डा. परवीन अरोड़ा द्वारा मोबाइल साइंस लेबोरेटरी एवं स्टेम बाइक प्रोजेक्ट्स में चल रही गतिविधियों से रूबरू होना और विद्यार्थियों तथा अध्यापकों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर चर्चा करना रहा। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक एवं स्कूल के प्रिंसीपल मौजूद रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी में सम्बोधित करते हुए मुख्यातिथि डा. परवीन अरोड़ा व अन्य तथा प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्यातिथि डा. परवीन अरोड़ा व अन्य।